प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पानीपत से 9 दिसम्बर को देश व्यापी प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना का शुभारम्भ करेंगे।
नशा मुक्ति केन्द्रों में हर प्रकार की सुविधाएं और व्यवस्थाएं कर रही है सरकार।
प्रदेश में सडक़ों का निविनीकरण व मुरम्मत का कार्य किया जा रहा है तेजी के साथ।
लाडवा विधानसभा से एक लाख नए भाजपा सदस्य बनाने के लक्ष्य को किया जाएगा पूरा।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

लाडवा 1 दिसंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे पानीपत से देशव्यापी प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना का शुभारम्भ करने जा रहें हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश से एक लाख महिलाएं पहुंचेगी। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक यादगार बनाने के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को देर सायं लाडवा में एक निजी आलिशान पैलेस में कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित कर रहें थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को पानीपत से प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना का शुभारम्भ करने जा रहें हैं। इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा पहुंचे इसके लिए पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक ड्यूटियां लगा दी गई हैं और हर बूथ से कम से कम 25 महिलाएं कार्यक्रम में शिरकत करेगी। अब सरकार लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही हैं। इस प्रदेश में लोगों ने लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर विकास के मार्ग खोलने का काम किया हैं। उनकी विधानसभा लाडवा से भी हजारों की संख्या में महिलाएं पानीपत के कार्यक्रम में पहुंचेगी। इसके लिए तमाम व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदेशव्यापी सदस्य अभियान एक माह पहले शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत जहां प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य निर्धारित किया गया हैं। वहीं उनकी लाडवा विधानसभा से एक लाख नए भाजपा सदस्य बनाए जाएगें। इन सदस्यों को भाजपा के संगठन के साथ जोड़ने के लिए स्थानीय नेताओं को 5 दिन का समय दिया गया हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी बूथ लेवल के पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के सभी नशा मुक्ति केन्द्रों में सरकार की तरफ से तमाम व्यवस्थाएं व सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। अगर किसी विशेष नशा मुक्ति केन्द्र में कोई दिक्कत है तो सांसद कुमारी शैलजा उनके संज्ञान में विषय को लाए तो उस समस्या को दूर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में सडक़ों का नवीनिकरण और मुरम्मत का कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा हैं। इस प्रदेश में अब तीन गुणा गति से विकास कार्य किए जा रहें हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शानदार आगाज 28 नवम्बर को राज्यपाल द्वारा किया जा चुका हैं। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 5 दिसंबर से 11 दिसम्बर तक चलेेंगे। इस महोत्सव में लाखों लोगों के पहुंचने की सम्भावना है और इस विषय को लेकर सरकार और केडीबी के तरफ से तमाम व्यवस्थाएं और प्रबंध किए गए हैं। इस महोत्सव में संत सम्मेलन, 18 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार और मुख्य मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास न कोई मुद्दा है, न कोई नीति और न ही कोई नेता इसलिए अपनी हार का सारा जिम्मा ईवीएम मशीनों को देने का काम कर रही हैं। जबकि जहां से कांग्रेस को जीत हासिल हुई हैं वहां पर यह मुद्दा नहीं हैं। इस कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में झूठ और संविधान का सहारा लिया, लेकिन पूरी दुनिया के सामने कांग्रेस का झूठ और असली चेहरा नजर आ गया हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी के पास बैठक में भी चर्चा करने का कोई विषय नहीं हैं। अब कांग्रेस के नेताओं को अपने आपको समझ लेना चाहिए क्योंकि लोग अब इस झूठ को स्वीकार नहीं करेंगे और वर्ष 2029 में फिर से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार पूरे बहुमत के साथ बनेगी। इतना ही नहीं 2029 में हरियाणा में भाजपा 75 पार का आंकड़ा पूरा करेंगी।
भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 दिसम्बर के पानीपत के कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र जिले से अधिक से अधिक महिलाएं पहुंचगी। इसके लिए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई हैं। इसके साथ ही लाडवा विधानसभा से मुख्यमंत्री के रेफरल कोड का प्रयोग करते हुए हर घर जाकर सदस्य बनाना हैं और इस हलका से एक लाख से ज्यादा नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। भाजपा के प्रदेश सचिव एवं लाडवा सदस्यता अभियान के प्रभारी राहुल राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में तेजी के साथ विकास कार्य किए जा रहें है और इन विकास कार्यो से प्रभावित होकर लोग भाजपा के साथ जोश व उत्साह के साथ जुड़ रहें हैं। इस हलका से 23 हजार से ज्यादा नए सदस्य बन चुके है और आने वाले 5 दिनों में यह संख्या 1 लाख पहुंच जाएगी। इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष जसविन्द्र सैनी, नरेन्द्र सिंह, प्रवीण पांचाल, देवेन्द्र शर्मा, डॉ गणेश दत्त, परमजीत कौर कश्यम, नपा अध्यक्षा साक्षी खुराना, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि बतान, प्रदीप सहगल, दीप सैनी, गुरनाम गजलाना सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।