कोकीन, सुल्फा, कच्चा मादक पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक साजो-सामान के साथ गैंग का पर्दाफाश

गुरुग्राम, 20 जून 2025 – गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-43 को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 7 विदेशी नागरिकों समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षक नरेंद्र कुमार, इंचार्ज क्राइम ब्रांच सेक्टर-43, की टीम ने एक विशेष अभियान में 16 जून को बिमल पहाड़ी निवासी पोखरा, नेपाल को 1 किलो 60 ग्राम सुल्फा और 116 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर गुरुग्राम में NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

आगे की पूछताछ में सामने आया अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 18 व 19 जून को दिल्ली में छापेमारी कर 06 विदेशी नागरिकों और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया।
इनकी पहचान इस प्रकार है:

  1. लाल कोठारी (मिज़ोरम)
  2. UGOCHUKMV JOHN alias DAVID (नाइजीरिया)
  3. NNAJIOFOR PETER NMAEMEKA (नाइजीरिया)
  4. HENRY ONUCHUKWU (नाइजीरिया)
  5. OJUKWA IFENYA (नाइजीरिया)
  6. FRIDAY TOBIAS CHIKWU (नाइजीरिया)
  7. OKOLIE ROMANUS (नाइजीरिया)

बरामद सामग्री:

  • 01 किलो 60 ग्राम सुल्फा
  • 904 ग्राम कोकीन
  • 02 किलो 034 ग्राम कच्चा कोकीन
  • 03 इलेक्ट्रॉनिक स्केल
  • 42 मोबाइल फोन
  • 08 पैकिंग पैकेट
  • 06 बंडल सेल टेप
  • नाइजीरियन पासपोर्ट
  • ₹7,500 नगद

अवैध निवास और आपराधिक रिकॉर्ड

OKOLIE ROMANUS को छोड़कर अन्य किसी भी विदेशी आरोपी के पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज नहीं थे, जिस कारण उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

  • आरोपी UGOCHUKMV JOHN alias DAVID के खिलाफ दिल्ली में NDPS एक्ट के तहत एक केस दर्ज है।
  • आरोपी HENRY ONUCHUKWU पर हिमाचल प्रदेश में NDPS के तहत एक मामला दर्ज है।

न्यायिक हिरासत और आगे की कार्रवाई

बिमल पहाड़ी को पुलिस रिमांड पर रखा गया है, जबकि अन्य 7 आरोपियों को 20 जून को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुरुग्राम पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, बल्कि शहर को एक बड़ी आपराधिक गतिविधि से मुक्त भी किया है। मामले की जांच अभी जारी है।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को इस सफलता ने नई मजबूती दी है।

Share via
Copy link