वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में बेंच-प्रेस में रजत और पुश-पुल में कांस्य पदक जीते
गुरुग्राम, 6 जुलाई। गुरुग्राम पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है, जब SI राजबीर ने अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत (Silver) और एक कांस्य (Bronze) पदक जीतकर भारत, हरियाणा और हरियाणा पुलिस का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया।
पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा (IPS) ने SI राजबीर को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा,
“राजबीर जैसे समर्पित और प्रतिभाशाली पुलिसकर्मी हमारे विभाग की शान हैं। उनका यह प्रदर्शन हरियाणा के युवाओं और पुलिस बल के लिए प्रेरणास्पद है।”

प्रतियोगिता में SI राजबीर का प्रदर्शन:
- आयुवर्ग: 45+ वर्ष
- भारवर्ग: 93 किलोग्राम
- बेंच-प्रेस स्पर्धा: 170 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक
- पुश-पुल स्पर्धा: 235 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक
SI राजबीर की खेल उपलब्धियां:
- अब तक 03 अंतरराष्ट्रीय पदक (1 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज)
- 04 नेशनल मेडल (3 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज)
- 42 राज्यस्तरीय मेडल (30 गोल्ड, 8 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज)
SI राजबीर का परिचय:
- मूल निवासी: गांव गढ़वाल, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा)
- वर्तमान निवास: फरीदाबाद
- सेवा में योगदान: वर्ष 2000 में सिपाही के रूप में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए, वर्तमान में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम के कार्यालय में सुरक्षा शाखा के इंचार्ज पद पर तैनात हैं।
SI राजबीर ने इससे पहले मई 2023 में साउथ अफ्रीका में आयोजित प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक हासिल किया था।
एक प्रेरणा बन चुके हैं SI राजबीर:
उनकी यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे पुलिस विभाग और समाज के लिए एक मिसाल है कि जिम्मेदारियों और खेल के बीच संतुलन बनाकर भी उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। उनकी यह यात्रा पुलिसकर्मियों और युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करती है।