निगमायुक्त प्रदीप दहिया की सक्रिय कार्यशैली से दिखने लगा है सुधार का असर

गुरुग्राम, 13 जुलाई। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया के सख्त निर्देशों और प्रभावी नेतृत्व का असर शहर में साफ़ तौर पर नज़र आने लगा है। निगम की टीम इन दिनों पूरी तरह से एक्शन मोड में है, और इसका ताज़ा उदाहरण है सीवर और ड्रेनेज ढक्कनों की मरम्मत का विशेष अभियान।

शनिवार सुबह नगर निगम आयुक्त ने सख़्त निर्देश जारी करते हुए कहा था कि अगले तीन दिनों के भीतर सभी टूटे व जर्जर सीवर व ड्रेनेज ढक्कनों को बदलना अनिवार्य है। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके निर्देश मिलते ही निगम की टीम ने मिशन मोड में कार्य शुरू किया और केवल 24 घंटों के भीतर 174 स्थानों पर ढक्कनों को बदल दिया गया है।
नागरिकों का मिल रहा सक्रिय सहयोग

इस अभियान में शहरवासियों की भागीदारी भी काबिल-ए-तारीफ रही। कई नागरिकों ने सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से निगम को क्षतिग्रस्त ढक्कनों की जानकारी दी, जिससे टीम को तुरंत कार्रवाई करने में मदद मिली। निगम अधिकारियों के अनुसार, यह जनसहयोग अभियान को अधिक प्रभावी और गति देने वाला साबित हो रहा है।
निगमायुक्त की कार्यशैली बनी प्रेरणा
निगमायुक्त प्रदीप दहिया स्वयं प्रत्येक कार्य की निगरानी कर रहे हैं। वे हर लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और फील्ड टीम से सीधी रिपोर्ट ले रहे हैं। इससे टीम एमसीजी की कार्यक्षमता और प्रतिबद्धता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नालियों की सफाई, जलभराव की रोकथाम और सड़कों व फुटपाथों की मरम्मत जैसे अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार जनता की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। टूटे हुए ढक्कन न केवल असुविधा का कारण बनते हैं, बल्कि ये दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए हमने तय किया है कि इस तरह की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मैं स्वयं हर कार्य की निगरानी कर रहा हूँ और टीम की प्रतिबद्धता सराहनीय है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे ऐसी समस्याओं की जानकारी तुरंत निगम को दें, ताकि हम शीघ्र समाधान कर सकें।