डा. सतीश पूनिया और मोहन लाल बड़ौली ने नव नियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 21 जुलाई। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सोमवार को राज भवन चंडीगढ़ में नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। डा. पूनिया और बड़ौली ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष को शपथ ग्रहण की शुभकामनाएं दी।

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि राज्यपाल असीम कुमार घोष के मार्गदर्शन में हरियाणा के विकास को नई ताकत मिलेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री बड़ौली ने भी कहा कि राज्यपाल असीम कुमार घोष के श्रेष्ठ राजनीतिक अनुभव और कुशल मार्ग दर्शन में हरियाणा के नॉन स्टॉप विकास में नव कीर्तिमान स्थापित होगा।

Share via
Copy link