भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

चंडीगढ़, 24 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की अहम संगठनात्मक बैठक गुरुवार को सोनीपत स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की और वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। श्री बड़ौली ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत बताया और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी और आगे भी बीजेपी की सरकार बनेगी। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस को घेरा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का हरियाणा में संगठन पर्व चल रहा है। मंडल से लेकर जिलों तक की टीमों का गठन हो चुका है। उन्होंने पीएम मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को लेकर तैयारियों की जानकारी ली। श्री बड़ौली ने कहा कि 27 जुलाई को सभी कार्यकर्ता ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनें और सरल पोर्टल पर अपलोड़ भी करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार जनहित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

एक सवाल पर बोलते हुए श्री बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब किसी की रूचि नहीं रही, कांग्रेस अब बिखर चुकी है। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण जनता ने कांग्रेस से दूरी बना ली है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार ने परीक्षा के लिए मजबूत व्यवस्थाएं की है। परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए नायब सरकार ने यातयात सुविधा के अलावा अन्य विशेष व्यवस्थाएं कर दी है।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, जिला प्रभारी सतीश नांदल, जिला महामंत्री तरूण देवीदास, नीरज कुमार, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, देवेंद्र कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, जिला परिषद की अध्यक्ष मोनिका दहिया सहित मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्री शिव रामेश्वर धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली

बड़ौली ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली गुरुवार को सोनीपत के राठधाना में आयोजित श्री शिव रामेश्वर धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से प्रदेश के सभी परिवारजनों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की मंगल कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली के साथ में सोनीपत के जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज सहित पार्टी के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Share via
Copy link