हरियाणा युवा कांग्रेस के नव-चयनित लगभग 30 जिला अध्यक्ष,  80 विधानसभा अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी अधिकतर चुने गए पदाधिकारियों ने की मुलाकात

·        भाजपा ने प्रदेश के नौजवानों के भविष्य, प्रदेश के विकास की तस्वीर बिगाड़ दी, न्याय की लड़ाई में युवा कांग्रेस पर सबकी नजर रहेगी – दीपेन्द्र हुड्डा 

·        चुनाव में युवाओं का अपार समर्थन मिला, उससे यूथ कांग्रेस के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आयी – दीपेन्द्र हुड्डा

·        दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रदेश भर से आए जिलाध्यक्ष, प्रदेश कमेटी, विधानसभा अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं दीं

·        हरियाणा यूथ कांग्रेस की नयी टीम पूरी मेहनत से युवाओं की आवाज उठाएगी – दीपेन्द्र हुड्डा 

चंडीगढ़, 30 जुलाई। हरियाणा यूथ कांग्रेस के नव-नियुक्त अध्यक्ष निशीत कटारिया अपनी पूरी टीम के साथ आज सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा युवा कांग्रेस के नव-चयनित लगभग 30 जिला अध्यक्ष,  80 विधानसभा अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी अधिकतर चुने गए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि मुझे विश्वास है कि आप इस नयी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा के साथ करेंगे। प्रदेश के युवाओं की समस्याओं, उनके हितों और अधिकारों की बुलंद आवाज बनकर संघर्ष को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा यूथ कांग्रेस की नयी टीम पूरी मेहनत से युवाओं की आवाज एवं उनसे जुड़े मुद्दों को उठाएगी। 

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस चुनाव में जिस तरह से युवाओं का समर्थन मिला, उससे आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आयी है। बहुत अच्छी टीम जीतकर आयी है। भाजपा ने प्रदेश के नौजवानों के भविष्य को उजाड़ दिया, प्रदेश के विकास की तस्वीर बिगाड़ दी, प्रदेश में जाति-धर्म की राजनीति का खेल खेला। न्याय के लिये लड़ाई लड़नी होगी। इस लड़ाई में सबसे बड़ी भूमिका युवा कांग्रेस की है और पूरे देश की नजर युवा कांग्रेस पर रहेगी।  इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ उदयभान, सांसद जय प्रकाश ‘जेपी’, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक राव दान सिंह, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय चिकारा,दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रौनक खत्री, हरियाणा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन कुंडू, पराग शर्मा, संजय छोक्कर, तरुण तेवतिया व बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।    

Share via
Copy link