जारी संशोधित हरियाणा स्टेट स्कूली खेल कैलेंडर के अनुसार प्रदेश के 20 जिलों को 30 अलग अलग खेलो की राज्य स्तरीय स्कूली खेलो की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारियां दी गई है –
इस प्रदेश खेल कैलेण्डर के तहत 30 खेलो की 3 आयुवर्ग मे होने वाली प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं लड़कों व लड़कियों के अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्गों में ही आयोजित की जाएंगी –
8 सितम्बर 2025 से शुरू 30 खेलो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं मे प्रदेश से हजारों खिलाड़ी दिखाएंगे दम –
नेशनल स्कूली खेलो के लिए 30 खेलो में लड़कों व लड़कियों के अंडर 14, 17, 19 आयुवर्ग की प्रदेश स्तरीय टीमों का चयन किया जाएगा – चयनित खिलाड़ियों का सारा खर्च हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा –
भिवानी – 21 अगस्त 2025 – हरियाणा प्रदेश स्तरीय स्कूली गेम्स का संशोधित खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है ये राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 8 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश के 22 जिलों मे आयोजित की जायेगी।
इन खेलों में होगी स्टेट गेम्स की प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली स्टेट गेम्स खेल प्रतियोगिताओं के लिए 30 खेलों का चयन किया गया है। ये प्रतियोगिताएं 3 आयुवर्ग अंडर 14, 17 और 19 आयुवर्ग में आयोजित की जाएंगी। इस कैलेण्डर के तहत शतरंज, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बाक्सिंग, साइक्लिंग, फेंसिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, हॉकी , जूडो, स्वीमिंग एंड डाइविंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, लान टेनिस, वालीबाल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग (फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन), बेसबाल, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबाल, स्केटिंग, साफ्टबाल और योगासन शामिल है।
राज्य स्तरीय अंडर 11 प्राइमरी स्कूली खेल प्रतियोगिताएं रोहतक मे –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि 30 खेलो की लड़कों व लड़कियों की राज्य स्तरीय स्कूली अंडर 11 प्राइमरी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन रोहतक मे किया जाएगा।
प्रदेश के 22 जिलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने हेतु सभी 22 शिक्षा अधिकारियों को हरियाणा सरकार द्वारा निर्देश दिए गए है कि 25 अगस्त 2025 तक सारे खेलो की 22 जिलों में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराना सुनिश्चित करे।
इसके बाद स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) द्वारा स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन की तैयारी है। इसमें नजरें रहेंगी कि प्रदेश में किस जिले को कौन से खेल की नेशनल स्तर की मेजबानी मिलेगी। इस कैलेण्डर के तहत अंडर 14, 17 और 19 में स्कूल स्टेट गेम्स होंगी तथा तीस खेलों में यह प्रतियोगिताएं होंगी।
दूसरी ओर जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 अगस्त तक किया जाना आवश्यक है। जिला स्तरीय गेम्स के बाद स्कूल स्टेट गेम्स की तैयारियां होंगी।
इन जिलों को मिली है मेजबानी –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि 8 सितंबर से 10 सितंबर 2025 तक चरखी दादरी में प्रदेश स्तरीय शतरंज (अंडर 14, 17, 19 लड़के व लड़कियां) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। इसके अलावा बॉक्सिंग (अंडर 17 व 19 गर्ल्स) के मुकाबले होंगे।
- 8 से 10 सितंबर तक पानीपत में फुटबाल, कबड्डी, रेसलिंग की प्रदेश स्तरीय स्पर्धाएं होंगी।
- 8 सितंबर से 10 सितंबर तक फरीदाबाद में तीरंदाजी, एथलेटिक्स (गर्ल्स) फेंसिंग, बैडमिंटनन (लड़के) की प्रतियोगिताएं होंगी।
- 8 सितंबर से 10 सितंबर तक फतेहाबाद टेबल टेनिस, हॉकी (गर्ल्स) औैर ताइक्वांडो (लड़के) के मुकाबले होंगे। l 12 से 14 सितंबर तक जींद में हैंडबाल (गर्ल्स) खो-खो के मुकाबले होंगे।
- 12 सितंबर से 14 सितंबर तक यमुनानगर में वेटलिफ्टिंग (अंडर 17 व 19 गर्ल्स) व लान टेनिस (लड़के)।
- 12 से 14 सितंबर तक पंचकूला में क्रिकेट (अंडर-19 गर्ल्स) , बेसबाल (अंडर-14 गर्ल्स) व 16 से 18 सितंबर तक रेवाड़ी में फेंसिंग (अंडर 17 लड़के व लड़कियां), योगासन।
- 16 सितंबर से 18 सितंबर तक कुरुक्षेत्र में फुटबाल (गर्ल्स) वालीबाल (गर्ल्स), जूडो (अंडर 14 व 17)
- 16 सितंबर से 18 सितंबर तक सोनीपत में रेसलिंग (गर्ल्स), ताइक्वांडो (गर्ल्स) साफ्टबाल (लड़के), बाक्सिंग (लड़के)
- 24 सितंबर से 26 सितंबर तक एथलेटिक्स (लड़के), क्रिकेट (अंडर 14 व 19 लड़के), बास्केटबाल (लड़के)।
- 24 सितंबर से 26 सितंबर तक गुरुग्राम में नेटबाल (लड़के)।
- 24 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक झज्जर में स्वीमिंग (लड़के), लान टेनिस (गर्ल्स)।
- 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक करनाल में हैंडबाल (लड़के), वालीबाल (लड़के) व साइक्लिंग।
- 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक रोहतक में हॉकी (लड़के), स्केटिंग, बेसबाल और 03 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक सिरसा में नेटबाल (गर्ल्स) , शूटिंग, साफ्टबाल (गर्ल्स)।
- 3 से 5 अक्टूबर 2025 तक कैथल में कराटे, जूडो (अंडर 19), क्रिकेट (अंडर 17) और 08 से 10 अक्टूबर तक मेवात में वेटलिफ्टिंग (अंडर 19 लड़कियां व 19 लड़के)
कैलेण्डर के तहत अंबाला को जिम्नास्टिक, तैराकी और बेसबाल की मेजबानी मिली है। 8 से 10 अक्टूबर 2025 तक ये प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी आवश्यक है।