पंचकूला,  23 अगस्त । शहर करोना का  कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसको लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।  रविवार को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता के भांजे  अमित गुप्ता सहित हरियाणा विधानसभा के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।

अमित गुप्ता स्पीकर ज्ञान चन्द  का भांजा है और निवास पर रहकर वह  जांच का पीए का कार्य सहित सभी  राजनीति के व्यापारिक कार्य देखता है।  इसके  साथ – साथ सारा दिन ऑफिस में  भी रहता हैं।

  विधानसभा हरियाणा के जो 5 अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमे सतीश कुमार, अमित कुमार , पवन कुमार, जयपाल, बाली राम  शामिल हैं। 26 अगस्त सको हरियाणा विधानसभा सत्र को लेकर कोरोना टेस्ट  विधानसभा में स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता के आदेशों पर ही करवाया जा रहा है।

Share via
Copy link