पंचकूला। पंचकूला के पिंजौर स्थित कौशल्या डैम के बुधवार को फ्लड गेटस खोले गए। कौशल्या नदी पर बने कौशल्या डैम का जलस्तर बढ़ने पर गेटस खोले गए। कौशल्या डैम का पानी खतरे के निशान से ऊपर होने के चलते गेटस खोले।

कौशल्या डेम का पानी छोड़ने से पहले आस पास के क्षेत्र के लोगों को हाई अलर्ट भी किया गया। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते कौशल्या डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। डैम की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 478 मीटर है जिसे बढ़े हुए जलस्तर ने पार कर लिया है। प्रशासन के अधिकारियों की देख-रेख में कौशल्या डैम का पानी छोड़ा गया।

Share via
Copy link