चंडीगढ़, 7 जनवरी-हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। उचाना कलां के उप मण्डल अधिकारी (नागरिक)  राजेश कौथ को तकनीकि शिक्षा विभाग का उप सचिव लगाया गया है।

कलायत के उप मण्डल अधिकारी (नागरिक)  प्रीतपाल सिंह मौठसरा को उचाना कलां का उप मण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। इसके अलावा, एचसीएस अधिकारी उत्कर्ष सोसायटी की प्रशासनिक अधिकारी निशु सिंघल को उत्कर्ष सोसयटी का सचिव–सह-सीईओ के रूप में पुन: पदनामित किया गया है।

Share via
Copy link