रमेश गोयत

पंचकूला। पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मगलवार को पंचकूला में कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली बॉर्डर नही बल्कि लोकतंत्र के सीने में ठोकी हैं कीलें, लोगों को संभलने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने पंजाब को बदनाम किया है और पंजाबियों को बदनाम करने का बहुत ही औछा प्रयास इन्होंने किया है। दुनिया जानती है पंजाबियों के चर्चे और पंजाबियों का हौसला लेकिन इनकी नियत जगजाहिर हो गई है।

जाखड़ ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने कृषि कानूनों के खिलाफ पहले आवाज नहीं उठाई और न आम आदमी पार्टी ने कोई आवाज उठाई। 21 साल की बच्ची दिशा रवी को गिरफ्तार किया। लोगों को अब सम्भलने की जरूरत है। जो दिल्ली बॉर्डर पर कीलें ठोकी हैं वो लोकतंत्र के सीने में ठोंकी हैं।  यह देश के लोगों पर निर्भर है, जो लोग जाग गए और इकट्ठे हो गए तो बदला लेंगे। जैसे लाला लाजपत राय ने कहा था कि एक एक लाठी जो मुझपर पड़ी है वो अंग्रेजों के शासन के ताबूत में एक एक कील साबित होगी।

आज देश में जो क्रांति चली है तब इन किलों को तानाशाही सरकार के ताबूत की कीलें साबित करना लोगों के ऊपर है। जो पत्रकार और कार्यकर्ता कुछ बोलने की कोशिश करते हैं, उनकी जुबान बन्द करने की कवायद चल रही है।

Share via
Copy link