पंचकूला। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर बुधवार को पंचकूला पहुंचे। उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद रहे, जिनका पंचकूला के मेयर कुलभषण गोयल ने स्वागत किया।
कृष्णपाल गुर्जर हाल ही में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए ओमप्रकाश देवीनगर के निवास स्थान पर पहुंचे थे। ओमप्रकाश देवीनगर और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई। कृष्णपाल गुर्जर ने पंचकूला में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल को बधाई दी।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वह पहले भी पंचकूला आते रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में शहर में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने शहर में चल रहे प्रोजेक्टों को भी जल्दी अमलीजाम पहनाने के लिए कहा। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ज्ञान चंद गुप्ता और कुलभूषण गोयल द्वारा एक साथ मिलकर शहर में विकास की गंगा बहाई जा रही है, जिससे आने वाली पीढिय़ों को काफी सुविधाएं मिलेंगी।