चण्डीगढ़, 23 अगस्त- हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र के दौरान आज 4 विधेयक सदन के पटल पर रखे गए। इन विधेयकों पर बाद में विस्तार से चर्चा होगी।

सदन पटल पर रखे गए विधेयकों में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण विधेयक, 2021, हरियाणा माल और सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2021, हरियाणा लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक, 2021 और हरियाणा परिवार पहचान विधेयक, 2021 शामिल हैं।

Share via
Copy link