लोगों के घरों में भर गया बारिश का पानी शहरवासियों को जूझना पड़ रहा है जलभराव की समस्या से
गुडग़ांव, 1 सितम्बर (अशोक): पिछले 4-5 दिनों से मौसम का बदलाव देखने को मिल रहा था। मौसम विभाग भी छुटपुट बारिश होने की संभावना व्यक्त कर रहा था। पिछले 3-4 दिनों से आसमान में बादल भी छाए हुए थे। बुधवार की प्रात: साईबर सिटी में बारिश शुरु हो गई। जहां कम बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही थी, बारिश जमकर हुई और यह सिलसिला दोपहर बाद तक भी चलता रहा। मानसून
की आखिरी बारिश माने जाने वाली बारिश ने जहां लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत दी, वहीं बारिश के कारण शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना भी करना पड़ा।
पूर्व की भांति इस बार भी शहर के अधिकांश क्षेत्र में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। सडक़ों पर ही नहीं, अपितु
लोगों के घरों तक में भी पानी भर गया। इस बारिश ने नगर निगम व जीएमडीए के बचाव कार्यों की पोल भी खोलकर रख दी। अधिकांश सडक़ों पर कई-कई फुट पानी भर गया। सैक्टर 10 वासी सुरेंद्र यादव का कहना है कि बुधवार को हुई बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर रख दिया। लोगों के घरों में पानी भर गया और वे अपने घरों में ही कैद होकर रह गए। क्षेत्र के सीवर भी बुरी तरह से उफन रहे हैं। सीवर का गदा पानी लोगो ंके घरों में बारिश के पानी के साथ भर गया है। जिससे क्षेत्रवासी बड़े परेशान हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से आग्रह भी किया है कि वे क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान कराएं और भरे हुए पानी को निकालने की व्यवस्था भी करें।
इसी प्रकार के हालात सैक्टर 9, सैक्टर 10 स्थित सिविल अस्पताल, सैक्टर 4/7 व अन्य पुरानी कालोनियों में भी जलभराव की समस्या बनी हुई है।