चण्डीगढ़, 14 सितंबर – हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से छः सिविल सर्जन/ प्रिंसिपल मेडिकल अधिकारियों (पीएमओ) के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये है।

सिरसा के पीएमओ डॉ जय किशोर को सोनीपत का सिविल सर्जन लगाया है।

सोनीपत के सिविल सर्जन डॉ जे.एस. पुनिया को रोहतक का सिविल सर्जन नियुक्त किया है।

इसी प्रकार, कुरूक्षेत्र के पीएमओ डॉ रघुवीर सिंह को भिवानी का सिविल सर्जन लगाया है।

भिवानी की सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत को पंचकूला मुख्यालय में डीजीएचएस कार्यालय में डीडी (एसएस) नियुक्त किया है।

ऐसे ही, जींद के पीएमओ डॉ मंजीत सिंह को सिरसा का पीएमओ लगाया है।

रोहतक के सिविल सर्जन डॉ अनिल बिरला को जींद में पीएमओ नियुक्त किया है।

Share via
Copy link