चंडीगढ़, 26 अक्टूबर- हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से लाडवा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अनुभव मेहता (एचसीएस) को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा थानेसर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

 नगर निगम गुरूग्राम के संयुक्त आयुक्त श्री राजीव प्रसाद,एचसीएस की सेवाएं एक नवंबर 2021 से चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपने के आदेश जारी किए हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विशेष सचिव श्री अमरजीत सिंह मान, आईएएस को प्रदेश में खाद की आपूर्ति, वितरण व बिक्री के प्रबंधन के लिए 30 नवंबर 2021 तक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Share via
Copy link