कार्यकर्ताओं ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

भिवानी, 25 जनवरी। हरियाणा की वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी को पार्टी हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुंबई रीजनल के कांग्रेस संगठन के चुनाव का भार किरण चौधरी को सौंपा गया है। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की सीएलपी लीडर रहीं किरण चौधरी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुंबई का चुनाव अधिकारी बनाकर उन पर जो विश्वास जताया है उसे पूरी लगन, निष्ठा और तन्मयता से पूरा करेंगी।

उधर, पार्टी चुनाव में किरण चौधरी को अहम भूमिका दिए जाने पर उनके समर्थक उत्साहित हैं। वरिष्ठ नेता अमर सिंह हालुवासिया,  राम प्रताप शर्मा, कृष्ण लेघां, देवराज महता, हरि सिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, दिलबाग निमड़ी, परमजीत मडडू, सविता मान, अमन तंवर राघव, मुकेश पहाड़ी, सुरेश प्रजापति, अशोक ढोला कल्लू भट्ट आदि ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और कहा कि किरण चौधरी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री हैं और उनके  अनुभव का संगठन को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी ने हमेशा जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को आगे लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुम्बई कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में किरण चौधरी निर्णायक भूमिका अदा करेंगी और इससे पार्टी की जड़ें और मजबूत होंगी।

Share via
Copy link