चरखी दादरी जयवीर फौगाट
12 अगस्त – लघु सचिवालय परिसर में अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया के विरोध में संयुक्त युवा मोर्चा एवं अभिभावक मोर्चा द्वारा संचालित धरना आज 50वें दिन में प्रवेश कर गया। आज धरने की अध्यक्षता सर्वजातीय फौगाट खाप उन्नीस के प्रधान बलवंत नम्बरदार व सर्वजातीय सांगवान खाप चालीस के सचिव नृसिंह डीपी ने संयुक्त रूप से की। आज धरने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में सभी खाप पंचायतें, विभिन्न कर्मचारी संगठन, आशा वर्कर यूनियन, किसान संगठन शामिल होंगे। आज के धरने को लोकशक्ति किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगबीर घसौला व रणबीर फौजी ने भी अपना समर्थन दिया। आज के धरने पर पूर्व शिक्षा अधिकारी रामकुमार मकड़ाना, प्रेम सांगवान, सुरेश सांगवान, मास्टर धर्मवीर, धर्मवीर मंदोली, सुनील पहलवान, सीता राम, सुरेंद्र, जाखड़, अनूप बालोदा, शिवकुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र फौजी आदि उपस्थित रहे।