नई दिल्ली :05-09-2022 –  हरियाणा के राज्यपाल ने राष्ट्रपति से हरियााण में  संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अतिरिक्त हरियाणा की एतिहासिक व सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर चर्चा की।विशेषकर महिला सशक्तिकरण बारे में भी चर्चा की।

  हरियाणा में कृषि क्षेत्र की समृद्धि, शिक्षा व खेल क्षेत्र मे हुई उन्नति के अतिरिक्त ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अप्रत्याशित विकास के संदर्भ में राज्यपाल ने चर्चा राष्ट्रपति से चर्चा की।

युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ने के लिए एमएसएमई विभाग के गठन के बारे भी बताया।हरियाणा में महिला सशक्तिकरण के लिए गठित 50,000 सहायता समूहों के संदर्भ मे जानकारी दी।

हरियाणा में प्रारंभ हुए 4000 स्टार्टअप की जानकारी दी।

Share via
Copy link