चरखी दादरी जयवीर फौगाट,

16 दिसंबर, जिला बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। शांतिपूर्वक मतदान के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शुक्रवार को चरखी दादरी जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में बार एसोसिएशन के 707 सदस्य अपने मत का प्रयोग करना था जिसमें से 609 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बार एसोसिएशन के पांच पदों प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष व सहसचिव के लिए मतदान हुआ है। इन पांच पदों के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें से प्रधान के लिए तीन व अन्य पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश सांगवान की निगरानी में शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
ये रहे नतीजे:
बार एसोसिएशन के तीसरी बार प्रधान चुने गए सुरेंद्र मैहड़ा को कुल 303 वोट मिले और उन्होंने गिरेंद्र फौगाट को 78 मतों से हराया। उप प्रधान पद के लिए हरेंद्र लांबा को चुना गया है उन्हें 368 मत हासिल हुए और उन्होंने संदीप शर्मा को 128 मतों से हराया। सचिव पद पर अनिल फौगाट विजेता रहे उन्हें 386 मत प्राप्त हुए और उन्होंने 167 से कविता श्योराण से हराया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार काे चुना गया है उन्हें 417 मत प्राप्त हुए और उन्हेांने अमित को 228 वोटों से हराया। सहसचिव पद के लिए संजीव कुमार को चुना गया है उन्हें 342 वोट मिले और उन्होंने रविंद्र कुमार को 79 मतों से मात दी।