शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर सफाई व्यवस्था चरमराई

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की नारनौल शाखा के आह्वान पर स्थानीय मांगों को लेकर शुक्रवार को कर्मचारियों ने काम छोड़ हड़ताल की। कामछोड़ हड़ताल किए जाने के कारण आज शहर में सफाई व्यवस्था नहीं हो पाई। जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हांलांकि की नगर परिषद द्वारा कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को काम पर लगाया गया था। जिसके चलते डोर टू डोर कूड़ा तो उठा । वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।

नगर परिषद कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कुमार व सचिव महावीर प्रसाद ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय मांगे चली आ रही है। इनमें 2017 का बकाया एरियर मुख्य रूप से है । उन्होंने कहा कि करीब 6 वर्ष हो गए लेकिन नगर परिषद प्रशासन एरियर नहीं दे रहा। कर्मचारी कई बार पत्र के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद नगर परिषद प्रशासन नगर पालिका नारनौल कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। जिसके चलते मजबूर होकर उन्हें बार-बार हड़ताल करनी पड़ रही है।

उन्होंने बताया कि आज भी उन्होंने काम छोड़ हड़ताल की है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद प्रशासन कर्मचारियों से कोई बात नहीं कर रहा। जिसके कारण कर्मचारियों में नाराजगी है। 

इस मौके पर महेंद्र सिंह, राहुल, संदीप, भीम सिंह, विक्रम, मनोज कुमार, राजेश, राजाराम, संतलाल, राखी, विनोद, रमन, आशु, मनोज, जसवंत, राजेश, गोविंद, सुरेंद्र, प्रदीप, धर्मवीर, कांता, लाली, निर्मला, रेखा और मंजू सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Share via
Copy link