भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। विधानसभा नारनौल से कांग्रेस नेता एवं सरपंच ऐसोसिएशन नारनौल के प्रधान अतिंद्र यादव सरपंच ने नायब सिंह सैनी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था ‘बहुत खराब’ है तथा अपराधी एवं लुटेरे हावी हैं।

गांव सिहमा में कांग्रेस पार्टी के जनसंपर्क अभियान में  भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने शपथ लेने के बाद अपराधियों को चेतावनी दी थी कि वे राज्य छोड़कर चले जाएं। उन्होंने एक बयान में आरोप लगाया, ”आज राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि फिरौती, डकैती, गोलीबारी, हत्या जैसी घटनाएं खुलेआम हो रही हैं।” 

उन्होंने कहा कि जजपा नेता रवींद्र सैनी की हत्या, सोनीपत में एक दूधवाले की हत्या और हिसार में एक शोरूम में गोलीबारी की घटना सहित कुछ घटनाओं की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि कानून और व्यवस्था की स्थिति ‘खराब’ हो गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सभी घटनाएं साबित करती हैं कि सीएम नायब सैनी का गृह मंत्री के रूप में पुलिस पर कोई नियंत्रण नहीं है। 

सात राज्यों में 13 सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर अतेंद्र सरपंच ने कहा कि लोगों ने भाजपा को खारिज कर दिया है और इंडिया गठबंधन दलों पर भरोसा जताया है। इस साल के अंत में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव पर अतेंद्र ने कहा कि हरियाणा के लोग भाजपा व क्षेत्रीय पार्टियों को खारिज कर देंगे और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे।

Share via
Copy link