
बिहार चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार मूल के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
चंडीगढ़। मंगलवार को बिहार चुनाव को लेकर भी पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बिहार मूल के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मीटिंग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में हर मतदाता को उत्साह पूर्वक भाग लेना चाहिए।
श्री बड़ौली ने कहा कि बिहार मूल के लाखों नागरिक हरियाणा में रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार मूल के लोगों का हरियाणा के विकास में बहुत योगदान है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को मतदान करना चाहिए, ऐसे में बिहार मूल के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार मूल के लोगों को जागरूक करने के लिए वे अभियान के तहत काम करें उनके घरों, बस्तियों में जाएं और लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताएं। मीटिंग में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे जनसंपर्क अभियान चलाकर बिहार मूल के नागरिकों से मिलेंगे और उन्हें उत्साह पूर्वक बिहार जाकर चुनाव में भाग लेने के लिए जागरूक करेंगे।