प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार बोले – संगठन में व्यक्ति नहीं, भारत माता का होता है जयघोष

गुरुग्राम, 8 जुलाई 2025: भारतीय मजदूर संघ (BMS) के जिला गुरुग्राम अधिवेशन का आयोजन आज सदर बाजार स्थित कार्यालय में ज़ोरदार उत्साह के साथ हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता वर्तमान जिला अध्यक्ष समय सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार और प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने वक्तव्य में महामंत्री हवा सिंह मैहला ने संघ के 70 वर्षों के संघर्ष और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को जीवन में पंच परिवर्तन लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “भारतीय मजदूर संघ का कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों से राष्ट्रनिर्माण में जुटा है, यही संघ की आत्मा है।”
प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि BMS देश का ऐसा एकमात्र संगठन है जहां व्यक्ति पूजा नहीं, बल्कि संगठन और भारत माता की जयकार होती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में BMS ने जिन श्रमिक कल्याण योजनाओं की पहल की, आज उनकी सराहना दूसरे राज्यों में हो रही है और उन्हें लागू करने की मांग की जा रही है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा
चुनाव अधिकारी के रूप में कार्यरत प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला ने भारतीय मजदूर संघ गुरुग्राम जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की, जो इस प्रकार है:
- पवन शर्मा – जिला अध्यक्ष
- महेश कुमार एवं सुनील राघव – उपाध्यक्ष
- समय सिंह – जिला मंत्री
- रविन्द्र कुमार और नवीन कुमार – सह-मंत्री
- शिव कुमार – कोषाध्यक्ष
- अरुण कुमार, जोगिन्द्र सिंह, रमेश ठाकरान, रामा बहन, जयदेव कोटड़ा, प्रवीण, अनिल, देवेंद्र सिंह – कार्यसमिति सदस्य
नई टीम का स्वागत माला पहनाकर और भारत माता की जयघोष के साथ किया गया। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का समर्थन किया।
प्रमुख उपस्थिति:
अधिवेशन में बड़ी संख्या में विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
- वीरेन्द्र कुमार – प्रदेश उपाध्यक्ष व गुरुग्राम विभाग प्रमुख
- योगेश शर्मा – अखिल भारतीय अध्यक्ष, भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ
- जयदेव कोटड़ा – पर्यावरण मंच प्रदेश संयोजक
- उदय शंकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अनुबंधित विधुत कर्मचारी संघ
- निर्मल बहन – स्वास्थ्य कर्मचारी संघ व एनएचएम
- महीपाल तंवर – प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा ऑटो चालक संघ
- अशोक नैन – जिला सचिव, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।