अशोक कुमार कौशिक

नारनौल। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन-भारत ने अपनी राष्ट्रीय ईकाई का हरियाणा में विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानवाधिकार आयोग एवं प्रधानमन्त्री, भारत सरकार सहित जिलाधीश आदि को सूचनार्थ प्रेषित एक पत्र में बताया कि मनोज जांगडा को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सिंह राठौर, छत्रपाल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव  एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संरक्षक एवं सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मार्कडेंय काटजू आदि संगठन की सलाह पर हरियाणा प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिस पर संगठन के अन्य सदस्यों द्वारा भी जांगड़ा की नियुक्ति पर खुशी जताई गई एवं उन्हें बधाई देते हुए कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, शोषण, भय, उत्पीड़न, आतंकवाद और मानवाधिकार हनन जैसी समस्याओं पर कड़ी नजर रखते हुए शासन-प्रशासन को अवगत करवाने के साथ जनहित में कार्य करें। गौरतलब है कि मनोज जांगडा अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के साथ साथ शहर के प्रमुख गौ सेवक हैं।

Share via
Copy link