भिवानी/शशी कौशिक

 अखिल भारती किसान सभा व सी.आई.टी.यू. भिवानी कि संयुक्त बैठक शहीद भगत सिंह यादगार भवन में करतार ग्रेेवाल व राममेहर सिंह की अध्यक्षता में सम्पंन हुई व संचालन सीटू जिला सचिव अनिल कुमार व बलबीर सिंह ठाकन ने किया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों को किसान सभा राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मा. शेर सिंह व सीटू राज्य कोषाध्यक्ष कामरेड विनोद कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार किसान विरोधी कानून लाकर मजदूरों के श्रम कानूनों में बदलाव कर किसानों व मजदूरों के साथ पूरी मेहनतकश जनता पर हमले बढ़ा रही है, जहां एक तरफ मजदूरों को दोबारा दास्तां की ओर ले जाएगा। वही किसानो के खिलाफ बनाये कानून से आम जनता का जीवन कष्टमय हो जाएगा और संकट बढ़ जायेगा। किसानो कि फसल ओने-पोने दामों पर खरीदी जायेगी वही दूसरी ओर काला बाजारी को बढ़ावा मिलेगा व खाद्य सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाएगी।

बैठक में निर्णय लिया हैं कि मजदूर-किसान मिल कर संघर्ष करेगे, 26-27 नवम्बर को दिल्ली घेराव व मजदूर हड़ताल में बढ़-चढ़ कर भाग लेगें। इसकी तैयारी के लिए गांव-गांव में नुकक्ड बैैैठके व जलसे करके अभियान चलाया जायेगा।

Share via
Copy link