गांव में सरकार का पुतला दहन करेगें
भिवानी/मुकेश वत्स
गांव ईशरवाल के आस-पास गावों के युवा किसानो का जत्था फल-सब्जी, दुध-लस्सी का कैन्टर भर कर आज सुबह ईशरवाल से चल कर भिवानी पुराना बस अडडा पर पहुंचा। भिवानी पहुंचने पर किसान सभा द्वारा जिला प्रधान करतार ग्रेवाल कि अगुवाई में किसानो के जत्थे का स्वागत किया।
किसानो ने कहा कि मोदी सरकार के तानाशाही फरमानो के खिलाफ पूरे देश का किसान एकजुट होकर आंदोलनरत है। किसानो ने दिल्ली को 26 नवम्बर से घेरा हुआ है। शर्दी का मौसम हैं किसान बिमारी की परवाह न करके खुले आसमान के नीचे लाखों कि संख्या में डटा हुआ है। हजारो किसाना रोजाना राहत सामग्री लेकर जा रहे है। ये जत्था भी फल, सब्जी, दूध व लस्सी का कैन्टर भर कर ले जा रहा है, जब तक किसान विरोधी कानून रदद नही हो जाते किसानो का आन्दोलन जारी रहेगा। सरकार हठधर्मी छोड किसानो कि मांग माननी चहिए। ग्रेवाल ने कहा कि 5 दिसम्बर को गांव गांव मे सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।