दंगल गर्ल व भाजपा नेत्री बबीता फोगाट ने तीनों आदेशों को बताया किसान हितैषी

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

,दादरी से भाजपा सीट पर चुनाव लड़ने वाली दंगल गर्ल, व महिला विकास निगम की चेयरमैन बबीता फौगाट दादरी स्थित अपने निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।     किसान आंदोलन को लेकर सरकार के पक्ष में उतरी। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के बीच कृषि अध्यादेशों को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम, समय आने पर कृषि अध्यादेशों का किसानों को मिलेगा फायदा। भाजपा सरकार चाहती है कि किसानों का भला हो। इसलिेए वार्ता के द्वारा समाधान के प्रयास जारी है। सीएए कानून की तरह किसानों में फैलाया जा रहा है भ्रम।

दंगल गर्ल बबीता फोगाट कहा कि हम भी किसान परिवार से हैं, दादरी विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि, निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान अपनी राजनीति चमकाने के लिए ढोंग रच रहा हैं। निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने विधानसभा में कृषि कानूनों का समर्थन किया था, अब दोगली बात कर रहे हैं। जो किसानों के लिए जायज है उसका वे समर्थन कर रही हैं।

Share via
Copy link