भिवानी/मुकेश वत्स  

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा शहर में अति आवश्यकता वाले लोगों को साबुन व मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए रेडक्रॉस सोसायटी के वालंटीयर अति आवश्कता वाले लोगों की पहचान करेंगे। मास्क व साबुन रेडक्रॉस चंडीगढ़ मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। ये जानकारी उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने दी।

इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यवाहक सचिव मनोरंजन शर्मा ने उपायुक्त आर्य को मुख्यालय से प्राप्त हुए मास्क व साबुन दिखाए। शर्मा ने उपायुक्त आर्य को बताया कि मुख्यालय द्वारा 2500 साबुन और एक हजार मास्क उपलब्ध करवाए गए हैं। उपायुक्त ने रेडक्रॉस सचिव को निर्देश दिए कि शहर में अति आवश्यकता वाले लोगों की पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए रेडक्रॉस के वालंटीयर की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने बताया कि स्लम एरिया में लोगों को मास्क देने के साथ-साथ उनको बताएं कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें और हाथों को बार-बार साबुन के साथ धोएं।

Share via
Copy link