भिवानी/मुकेश वत्स  

हरियाणा के भिवानी जिले की बेटी ने मुंबई में हरियाणा का नाम रोशन किया है। पिछले दिनों दा क्लब जुहू मुंबई में सिक्स्थ मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया था, जिसमें देश भर के अलग-अलग प्रदेशों से आई 50 लड़कियों ने भाग लिया। जिसमें हरियाणा के छोटे से शहर भिवानी से आई रेखा यादव भी एक प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। अपने टैलेंट और सुंदरता के बल पर रेखा यादव मिस टैलेंटेड राउंड की फस्र्ट विनर बनी और उन्होंने मिस ब्यूटी का विनर क्रॉउन जीता।

गौरतलब है कि राजकुमार तिवारी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के फिल्मी सितारो जैसे कि राजपाल यादव, रजत खान, पृथ्वी, अली खान और केके गोस्वामी ने बतौर विशेष मेहमान शिरकत की और प्रसिद्ध अभिनेता अमन वर्मा ने इस समारोह का संचालन किया।  छोटे से शहर से आई हुई लडक़ी रेखा यादव ने यह साबित किया कि अगर लड़कियां चाहे तो कुछ भी साबित कुछ भी कर सकती हैं उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपने गांव अपने शहर का नाम रोशन किया अपने सर पर ताज लेकर और ट्रॉफी लेकर अपने मां-बाप का नाम रोशन किया।

अभिनेत्री और मॉडल रेखा यादव ने मुंबई में आकर फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा के साथ आने वाली फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में काम किया और आजकल बड़े बैनर तले बन रही कई फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

Share via
Copy link