भिवानी/मुकेश वत्स  

कांग्रेस पार्टी ने आज अपना 136 वां स्थापना दिवस मनाया। कांग्रेसियों ने पहले झंडारोहण किया, इसके बाद शहर में पैदल मार्च निकाला। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

आज सुबह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी के आवास पर जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उल्लास के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। पहले सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विजय नगर से हांसी चौक तक पैदल मार्च निकाला। इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी का निस्वार्थ जनसेवा और त्याग का गौरवशाली इतिहास रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की मजबूती के लिए काम किया है। इस मौके पर कांग्रेसियों ने भाईचारे व एकता-अखंडता जैसे मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प भी लिया। पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

Share via
Copy link