चरखी दादरी जयवीर फोगाट

स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में 23 मार्च मंगलवार को विजय वत्स को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र परमार की अगुवाई में मिठाईयां बांटकर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि विजय वत्स की इस नियुक्ति से प्रदेश में निष्पक्ष रूप से सरकारी भर्तियों से संबंधित सभी कार्यों को सम्पन्न किया जाएगा तथा प्रदेश में सभी को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिलेंगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र परमार ने विजय वत्स की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से मुख्यमंत्री ने दादरी जिले का गौरव बढ़ाया है। जिला अध्यक्ष ने पार्टी के सभी कार्यकताओं व दादरी जिला की जनता को बधाई दी। नगर परिषद् चेयरमैन संजय छपारिया ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि विजय वत्स एक ईमानदार व साफ छवि के व्यक्ति है, निःस्वार्थ रूप से समाज हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रही है। इस नियुक्ति से चरखी दादरी के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्यव्रत सांगवान, जिला महामंत्री विजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला सचिव विवेक भारद्वाज, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप फौगाट, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिश ऐरन, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेश चुटानी, जगबीर समसपुर, संजय बंसल, हनुमान शर्मा, जयभगवान शर्मा आदि उपस्थित रहे।