चरखी दादरी जयवीर फोगाट

हरियाणा ने निर्माता और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल कि 15वीं पुण्यतिथि आज यहां सार्वजनिक लोकनिर्माण विश्राम गृह में  मनाई गई। इस दौरान गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मास्टर कृष्ण कुमार ढाणी फोगाट ने कहा कि चौधरी बंसीलाल ने पूरे हरियाणा में नहरों और सड़कों का जाल बिछाया था। मौजूदा सरकार उनका रखरखाव भी नहीं कर पा रही है।                     

उन्होंने ने कहा कि चौधरी बंसीलाल के द्वारा किये गए विकास कार्यों के उनके राजनैतिक विरोधी भी कायल थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में पूरे हरियाणा का समग्र विकास किया। प्रशासन पर उनकी जबदस्त पकड़ थी।                        

 इस मौके पर राजू मान, सज्जन डांडमा, सत्या लेघा, रामभगत यादव, जीवन डोहका, सुखेन्द्र चाहर, सतपाल अटेला, धर्मेन्द्र घसोला, शमशेर, करतार, बब्लू बिगोवा इत्यादि मौजूद थे।

Share via
Copy link