भिवानी/धामु। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल के निधन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने उनके निवास स्थान पर पहुंच कर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को धीरज बंधाया।

धनखड़ ने कहा कि स्व. ताराचंद अग्रवाल एक मिलनसार व धार्मिक प्रवृति के इंसान थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी व आमजनता की सेवा में लगा दिया। उन्होंने कहा कि स्व. ताराचंद उनकी व्यक्तिगत संपत्ति थे और पार्टी के भी संपत्ति थे, हमने उन्हें खो दिया। स्व. ताराचंद आगे आने वाली टीम में भी शामिल थे। उनके निधन से पार्टी को गहरा अघात पहुंचा है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

Share via
Copy link