भिवानी/मुकेश वत्स

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने जरूरतमंद लोगों की मदद करके मनाया। युवा जिला अध्यक्ष अभिजीत लाल सिंह के नेतृत्व में युवा विभिन्न क्षेत्रों में 251 जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आए और उन्हें राशन वितरित किया। अभिजीत लाल सिंह ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा संदेश दिया गया है कि उनके जन्मदिन पर अधिक से अधिक जरूरतमंद व्यक्तियों की हर संभव मदद की जाए।
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने का मन बना चुकी है। प्रदेश व केन्द्र को मौजूदा सरकार ने अपनी गलत नीतियों के कारण किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी व युवा वर्ग को सडक़र पर लाकर अपने अधिकारों के प्रति आंदोलन करने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि आए दिन बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचारी व गुंडागर्दी से देश व प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो आमजनता के हितों का ध्यान रखती है।