झूठे नैरेटिव के साथ कांग्रेस ने हमेशा जनता को छला- बोले धनखड़
मुंडका में डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा को भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने किया संबोधित
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनय रावत , विधायक गजेन्द्र दराल, विधायक राजकुमार भाटिया रहे मौजूद

नईदिल्ली, 25 अप्रैल। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे । उन्होने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने हमेशा पिछड़ा व दलित वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। श्री धनखड़ शुक्रवार को मुंडका दिल्ली में आयोजित डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान सभा को संबोधित कर रहे थे। सम्मान सभा को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनय रावत , मुण्डका से विधायक गजेन्द्र दराल,आदर्श नगर से विधायक राजकुमार भाटिया सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के देश के प्रति योगदान को कदापि भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर बाबा साहेब की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान के साथ बार बार जो खिलवाड़ किया है,चाहे वह पहला संशोधन हो,चाहे 24 व 25 संशोधन या आपातकाल का संशोधन इत्यादि की जानकारी कार्यशाला में दी गई है। भाजपा की मोदी सरकार ने बाबा साहेब को सबसे ज्यादा सम्मान देने का काम किया है।

भाजपा सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि बाबा साहेब के प्रति काग्रेस की हमेशा विचारधारा उपेक्षा भरी रही है। यह जानकारी आम नागरिक तक पहुँचनी चाहिए कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी संविधान और ना ही बाबा साहेब का आदर किया। एक झूठे नैरेटिव के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा छलती रही। उन्होंने बाबा साहेब की केवल उपेक्षा की।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि बाबा साहेब को भारत रत्न भाजपा और वीपी सिंह की साझी सरकार में दिया गया। सेंट्रल हाल और सुप्रीम कोर्ट में डॉ आंबेडकर का चित्र बीजेपी सरकार में लगाया गया।
बाबा साहेब को पहले भी जो मान सम्मान दिया, वह हिन्दू महासभा और राष्ट्र के लोगों ने दिया। बाबा साहेब के लिए संविधान सभा में जाने के लिए सीट अगर छोड़ी तो वह भी हिन्दू महासभा के नेताओं ने छोड़ी।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनय रावत ने कहा कि बाबा साहेब ने देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया। उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया। उनका मानना था कि शिक्षा से ही सभी का भला होगा। भाजपा विधायक गजेन्द्र दराल ने बताया कि बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बाबा साहेब के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनय रावत , मुण्डका से विधायक गजेन्द्र दराल,आदर्श नगर से विधायक राजकुमार भाटिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे