रोहतक (29 मई) / जैसा कि आप सभी जानते है कि शुक्रवार 30 मई को पहरावर गांव में सरकार द्वारा राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी भी पहुंचेंगे। नवीन जयहिन्द ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है लेकिन जब मुख्यमंत्री जी वहां आए तो कुछ घोषणाएं करके जाए। जिससे समाज व 36 बिरादरी के लोगों का भला होगा। जयहिन्द ने भगवान परशुराम वंशजों, फरसाधारियों व 36 बिरादरी के योद्धाओं की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी को मांग पत्र लिखा।

मांगे इस प्रकार है

1.भगवान परशुराम जी के फरसे को कानूनी मान्यता दी जाए और फरसे के लाइसेंस बनाये जाएं
2.गौड़ संस्था के चुनाव करवाएं जाएं, नई सदस्यता खोली जाए और दूसरे सस्थानो की तरह गौड़ संस्था को भी ग्रांट दी जाए
3.पहरावर की जमीन पर 121 फुट ऊँची भगवान परशुराम जी की मूर्ति की स्थापना की जाए
4.पहरावर गांव में भगवान परशुराम के नाम से ही संस्थान खोले जाएं और पहरावर जमीन को धाम घोषित किया जाए
5.पहरावर गांव की पानी, सीवरेज सम्बंधित व अन्य समस्याओ को दूर किया जाए
6.हरियाणा के किसी एक जिले में भगवान परशुराम म्यूजियम पार्क बने
7.भगवान परशुराम जन्मोत्स्व पर सम्पूर्ण हिन्दुस्तान में राष्ट्रिय अवकाश घोषित हो
8.माननीय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी जो के पूर्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे है उनके द्वारा दिसंबर 2022 में भगवान परशुराम महाकुम्भ करनाल में “पुजारी पुरोहित कल्याण बोर्ड” बनाने की घोषणा की गयी थी उसे दिशा में कार्यवाई में तेजी लाते हुए पुजारी पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए
9.EWS (Economic Weaker Section ) के अंतर्गत आने वाले 36 बिरादरी के युवाओ को CET (Comman Entrance Test ) में भाग लेने के लिए उनको मिनिमम आयु में 05 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाए जिसमे गरीब परिवारों के बच्चो को अधिक से अधिक संख्या में CET में बैठने का अवसर मिल सके

10.कॉपरेटिव डिपार्टमेंट द्वारा संचालित महिलाओ के स्वरोजगार सम्बंधित किसी स्कीम का नाम माता रेणुका जी के नाम पर किया जाए
11.हरियाणा के नूह में जो ब्राह्मण आबादी वाला उजीना गांव है उसमे भगवान परशुराम जी का मंदिर या कम्युनिटी सैंटर बनवाया जाए
12.हरियाणा के ब्राह्मणो की मांग पर जिसमे दोहलीदार श्यामलात देह शामलात मालिकाना हक़ व पोर्टल पर फसल बेचने का अधिकार देने के बारे में कार्यवाई की जाए जिससे प्रदेश के लगभग 7000 गरीब ब्राह्मण परिवारों को लाभ मिलेगा
13.भगवान परशुराम जी की जीवनी को हरियाणा के स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए जिससे की छात्र-छात्राओं को अपने धार्मिक इतिहास के बारे में अच्छी जानकारी मिल सके
14.भगवान परशुराम जी के नाम से रामराय गांव जिला जींद में हर वर्ष एक भव्य मेला लगता है क्युकी वहां भगवान परशुराम जी का विशाल मंदिर और तालाब है अतः सरकार से आग्रह है की उसे टूरिज़्म डिपार्टमेंट की मदद से इस क्षेत्र को डेवलप करवाया जाए जिससे इस स्थान को ऐतिहासिक पहचान मिले
15.मोरनी हिल, टिक्कर ताल में जो झील है उसका नाम माता रेणुका के नाम पर “रेणुका झील” के नाम से किया जाए
16.हरियाणा सरकार द्वार चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत माता रेणुका धाम सिरमौर हिमाचल प्रदेश को भी जोड़ा जाए आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्स्व 19 अप्रैल 2026 को माता रेणुका धाम हिमाचल प्रदेश के लिए भगवान परशुराम तीर्थ माता के नाम से बस सेवा का हरियाणा सरकार द्वारा संचालित हो
17.नारनौल या महेन्द्रगढ़ की एक विशाल पहाड़ी पर भगवान परशुराम जी की विशाल 121 फुट की प्रतिमा लगे
18.हरियाणा के किसी भी जिले में भगवान परशुराम जी के नाम से किसी बड़े पार्क का नामकरण किया जाए

Share via
Copy link